फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग से फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम नौगंवा छिनकी थाना किच्छा निवासी यूसुफ ने बताया कि उसकी आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में कारपेंटर की दुकान है। कुछ समय पूर्व से किच्छा निवासी फिरोज उसकी दुकान में बतौर कारपेंटर काम करता है। मंगलवार सुबह 11 बजे वह फिरोज के साथ अपनी दुकान पर था। इस दौरान कार सवार किच्छा निवासी जीशान अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और फिरोज से मारपीट की। बीचबचाव पर फिराज ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


इस बीच उसने तमंचे से फिरोज पर फायर झोंक दिया, गनीमत रही कि फिरोज गोली लगने से बच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी साथियों के साथ फरार हो गया। फिरोज का कहना है कि डेढ़ साल पूर्व उसने जीशान की बहन से प्रेम विवाह किया था। इसके चलते वह उससे रंजिश रखता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल केसी भट्ट का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। लेकिन घटनास्थल पर फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें