काशीपुर। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने मंगलवार सुबह कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, संजय मेहरोत्रा के साथ मोहल्ला काजीबाग से सफाई कार्यों का निरीक्षण शुरू किया।
काजीबाग में दो लोग लक्ष्मीपुर माइनर में गोबर डालते और काजीबाग चौराहा स्थित मीट मार्केट में तीन मीट विक्रेता गंदगी फैलाने मिले। इस पर पांचों को नोटिस देने का निर्देश दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने गीता भवन के पास जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया और समस्या का निदान करने का निर्देश दिया।
गेबिया नाले में जमा कचरे पर रोष जताकर साफ कराने को कहा है। बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर ही गेबिया नाले पर अतिक्रमण करने और अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।