बाजपुर में किसान को मोबाइल पर मेसेज भेजकर छह लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इससे किसान के परिवार दहशत में है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर
रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि गांव गजरौला निवासी सुलखन सिंह को 29 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर संदिग्ध वीडियो भेजकर छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर संदिग्ध वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। वीडियो में क्या है यह अभी तक पता नहीं चला है। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 384, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। इधर, सूत्र बताते हैं कि रंगदारी के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है।