काशीपुर। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक पक्ष ने चार लोगों और दूसरे पक्ष ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला महेशपुरा, वाल्मीकि बस्ती निवासी ललिता पत्नी अजय कुमार ने अजय, सुभाष, विनय पुत्रगण विजय व राजा पुत्र सुभाष के खिलाफ धारा 324, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
जबकि दूसरे पक्ष की अनीता पत्नी विनय कुमार की तहरीर पर विक्की सौदा, आलोक और रवि, बिट्टू, नितिन, शैंकी व अंकित, कमलेश , ललिता और लक्ष्मी के खिलाफ धारा 147, 323, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।