खटीमा। थारू जनजाति के दो लोगों पर जानलेवा हमला और अपहरण में नामजद आरोपियों की तलाश में दूसरे दिन भी पुलिस की दबिशें जारी रहीं।
बीते बृहस्पतिवार को भूमि विवाद के चलते बानूसा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के अंकित सिंह राणा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर सुखदेव सिंह, संदीप सिंह, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, विक्की सिंह पर कुलदीप सिंह, विरेंद्र सिंह और उस पर धारदार हथियारों से हमला, फायरिंग और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। यह भी कहा कि कुलदीप सिंह को उठाकर टेड़ाघाट के जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधकर पीटा।
शनिवार को घायल कुलदीप सिंह राणा की पत्नी सुनीता राणा, वीरेंद्र की पत्नी के साथ महिलाओं और ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली घेरी।
इस बीच सीओ कमला बिष्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद और एसएसआई देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में दो टीमें गठित कीं। रविवार को भी आरोपियों के नजदीकियों से पूछताछ और उसके आधार पर दबिशें जारी रहीं।
सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि टीमों आरोपियों की तलाश में जुटीं हुई है।
जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश
पुलिस ने दूसरे दिन आरोपियों के नजदीकियों से की पूछताछ