बाजपुर। गांव महेशपुरा में एक युवक के लगन समारोह के दौरान डीजे पर गाने को लेकर दो पक्षों के बीच चाकू और लाठी डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाया।
रविवार शाम गांव महेशपुरा निवासी राजेंद्र के घर पर शादी की लगन आई थी। समारोह में बज रहे डीजे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और चाकू चल गए। घटना में एक पक्ष के राहुल, राजकुमार निवासी गांव महेशपुरा और दूसरे पक्ष के मलकीत और बलजीत सिंह निवासी यूपी के पीपलसाना मुरादाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। यूपी के पीपलसाना निवासी बलजीत सिंह मलकीत अपने रिश्तेदार के शादी की लगन में शामिल होने पहुंचे थे।
डीजे को लेकर दो पक्षों में चले चाकू चार घायल