फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर चाबी के सहारे स्कूटी से चुराई 23 हजार की नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बैंक के बाहर खड़ी ठेकेदार की स्कूटी की डिक्की से उचक्कों ने 23 हजार रुपये चुरा लिए। बताया जा रहा है कि डिक्की खोलने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


एलायंस कॉलोनी निवासी रंजन दुग्ताल ने बुधवार सुबह अपने घर से निकलते समय किसी काम के लिए अपनी स्कूटी की डिक्की में 23 हजार की नगदी रखी थी। बताया जा रहा है कि इंद्रा चौक पहुंचने के बाद रंजन किसी काम से वहां स्थित एसबीआई बैंक में गये और स्कूटी को बैंक की पार्किंग में खड़ा कर दिया।

क रीब 20 मिनट बाद जब बैंक से बाहर निकला तो देखा डिक्की खुली थी और उसमें रखी 23 हजार की नगदी गायब थी। रंजन ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिलहाल रंजन ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें