फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में रिश्तेदारी में आ रहे युवक को घेरकर चार लोगों ने लाठियों से उसकी पिटाई कर दी। तमंचे से फायर करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला छतरी पट्टी धामपुर बिजनौर निवासी गुरविंदर सिंह ने कहा कि सोमवार शाम बाइक से ग्राम पतरामपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। आरोप है कि ग्राम मेघावाला के पास अमरदीप सिंह निवासी ग्राम हजीरो फार्म, जगदीप सिंह निवासी ग्राम मलपुरी, गगनदीप सिंह निवासी ग्राम कुंडा, ग्राम कल्याणपुर निवासी जगविंदर सिंह ने उसे घेर लिया और लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। जगविंदर ने तमंचे से उस पर फायर झोंकने का प्रयास किया लेकिन उसने (गुरविंदर सिंह ने) हाथ मारकर तमंचा गिरा दिया। इसके बाद चारों ने उसके साथ मारपीट की। राहगीरों ने उसे बमुश्किल बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें