सुल्तानपुर पट्टी। नगर के रामपुर मोड़ के पास स्थित बाबा स्पोर्ट्स क्लब में रविवार रात चोरों ने खिड़की के दरवाजे तोड़कर हजारों का कीमती समान पर हाथ साफ कर डाला।
खिलाड़ियों ने चोरी की पुलिस को तहरीर सौंपी है। सोमवार शाम जब खिलाड़ी गुरमुख सिंह अपनी तैयारी करने क्लब आए तो क्लब के अंदर देखा तो 5- 5 किलोग्राम की प्लेटे, 20 किलोग्राम के डमबल और 2.5 किलोग्राम के कोलर नहीं थे।
गुरमुख ने बताया कि इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। खिलाड़ियों ने चौकी में एसएसआई नासिर हुसैन को तहरीर सौंपी। वहां खिलाड़ी विजेंदर कुमार, लखवीर सिंह, गगनजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, कुलविंदर सिंह, मदरुसर खान आदि थे।