रुद्रपुर। बाजार चौकी क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर 14 निवासी विमला पत्नी गेंदा लाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बुधवार रात क्षेत्र के कुछ लड़के उसके घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान उसका बेटा राजा बाजार से घर लौटा और उसने युवकों से घर के बाहर शराब पीने को मना किया। आरोप है कि विरोध पर शराबी युवकों ने राजा के साथ पीटकर घायल कर दिया। विमला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।