फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े सुखा रही महिला करंट से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में मकान की छत पर कपड़े सुखा रही महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

किरन सक्सेना (32) पत्नी रविंद्र सक्सेना शांतिकालोनी वार्ड नंबर चार में परिवार के साथ रहती है। रविवार शाम किरन कपड़े धोने के बाद सुखाने के लिए बगल में रहने वाली अपनी बहन के मकान की छत पर गई थी। जैसे ही उसने साड़ी सुखाने के लिए झटके से वहां बंधी डोरी में डालने की कोशिश की तो साड़ी मकान के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से जा टकराई। उसमें फैले करंट की चपेट में आकर किरन बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। डाक्टर के अनुसार किरन 65 फीसदी झुलस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें