काशीपुर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बेहोश कर किसी स्थान पर ले जाने और पांच दिन बाद वापस छोड़ने की बात कही है। युवती ने सीओ को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी एक युवती बुधवार को अपने पिता संग सीओ राजेश भट्ट से मिलने पहुंची। उसने बताया कि 22 जुलाई को गांव के ही दो युवक उसे बेहोश कर किसी जगह ले गए।
उन्होंने उसे पांच दिन तक बंधक बनाए रखा। बताया कि चौकी में नामजद तहरीर सौंपने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीओ ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इधर सीओ ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए चौकी प्रभारी को आदेश दिए गए हैं।