शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन
काशीपुर। प्रतापपुर से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग और दुकान का विरोध करने वालों पर असामाजिक तत्वों की ओर से हमला करने के विरोध में दर्जनों महिला-पुरुषों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
- कुछ लोगों ने शराब का विरोध करने वाले ग्रामीण को पीटा
- ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
बृहस्पतिवार को प्रतापपुर की महिलाएं और पुरुष एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रतापपुर से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम विनीत तोमर से मुलाकात कहा कि प्रतापपुर में शराब की दुकान खुलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने शराब की दुकान का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने की भी शिकायत कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं ने एसडीएम से शराब की दुकान गांव से हटाने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां यशपाल चौधरी, आशा देवी, सावित्री, अनीता, मनजीत कौर, भगवान देही, परमजीत कौर आदि थे।