हिरासत में लिया गया एक युवक देहरादून और दूसरा बनबसा (चंपावत) का बताया जा रहा है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फ्लैट में फर्जी डिग्री बनाने का इनपुट मिला था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इनका संपर्क फर्जी डिग्री बनाने वाले किसी बड़े गिरोह से होने की आशंका है। इसकी जांच चल रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
फिर विवादों में घिरी मेट्रोपोलिस कॉलोनी
शहर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। बृहस्पतिवार रात सत्यापन अभियान के दौरान यहां किराये पर रहे दो युवक विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री बनाते हुए मिले। इससे पूर्व मेट्रोपोलिस कॉलोनी में दीपावली पर्व पर पटाखे फोड़ने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी कुछ संभ्रांत लोग इस कॉलोनी में जुआ खेले जाने, खुलेआम शराब का सेवन कर मारपीट व अन्य अनैतिक कार्यों की शिकायतें पुलिस से कर चुके हैं।
कॉलोनी में रह रहे बाहरी राज्यों के युवाओं पर पुलिस की खास नजर है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने हाल ही में हुए आपराधिक मामलों का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार देर शाम को सत्यापन अभियान चलाया। एसएसपी ने बताया कि कॉलोनी में अकेले रह रहे युवाओं और अन्य बाहरी राज्यों के लोगों का सत्यापन किया गया।
ये भी पढ़ें...Ankita Bhandari B'day: आज जन्मदिन पर कितनी खुश होती अंकिता, अब परिवार को है इस तोहफे के मिलने का इंतजार
सत्यापन अभियान में तीन सीओ, सभी थानाध्यक्ष, दरोगा, सिपाही और पीएसी के जवान शामिल रहे। इधर मेट्रोपोलिस रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र शाही ने कहा कि सोसाइटी की ओर से इस तरह के मामलों में फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। फ्लैट की व्यवस्थाओं को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।