इन किसानों के लिए मसीहा बने दो भाई
विजय पाल राणा, करन सिंह राणा, ज्ञान सिंह राणा, बलदेव राणा, नरेश राणा, गुलाब राणा, रूप सिंह, श्याम सिंह, रोशन सिंह, गुरमेज सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, सुच्चा सिंह, गुरमुख सिंह और सुरेंद्र सिंह।
अभी चार एकड़ भूमि और दान में देंगे
हल्का पटवारी हंसु लाल ने बताया सरदार बलविंदर सिंह और उनके भाई हरपाल सिंह ने 16 भूमिहीन किसानों को आधा से एक एकड़ भूमि दी गई है। हलका पटवारी ने दोनों किसान भाइयों के हवाले से बताया कि उन्होंने अन्य भूमिहीन किसानों को भी चिह्नित कर अपनी शेष चार एकड़ जमीन और दान करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता को समर्पित होगा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन, कल माणा से होगी शुरुआत
इधर सरदार बलविंदर सिंह और उनके भाई हरपाल सिंह ने बताया कि वे चार भाई हैं। उनके दो भाई विदेश में ही रहते हैं। चारों भाइयों के पास यूपी और उत्तराखंड में लगभग सवा सौ एकड़ भूमि है। उत्तराखंड सीमा से लगी करीब 20 एकड़ भूमि को वे जरूरतमंदों को दान करना चाहते हैं। इसी के तहत रविवार को उन्होंने अपनी 20 एकड़ भूमि में से 16 एकड़ जमीन जरूरतमंदों को दान में दे दी है।