ट्रक की चपेट में आने के बाद क्षतिग्रस्त मोपेड और बिखरा राशन।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। ईंट भट्टे पर काम करने वाले पुत्र को राशन देने आ रहे पिता को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बुरी तरह से घायल पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
ग्राम शिवनगर थाना केमरी (रामपुर) निवासी रहीतुल्ला (55) ग्राम महतोष में एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे अपने पुत्र अब्दुल हसन को राशन देने के लिए मोपेड से जा रहे थे। रहीतुल्ला जब एनएच 74 पर नवाबगंज-बिलासपुर रोड के कट पर पहुंचे और दूसरी साइड से जाने लगे तभी रुद्रपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से रहीतुल्ला को गदरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।