फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत

विज्ञापन
रुद्रपुर में पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाद शक्तिफार्म से पहुंचे लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शक्तिफार्म निवासी महिला कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती विश्वास के 30 वर्षीय बेटे शिवम विश्वास की टांडा जंगल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी विशाल हालदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब शिवम अपने कार से हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ आ रहा था। टांडा जंगल में रामपुर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

शक्तिफार्म निवासी शिवम बुधवार को किसी काम से हल्द्वानी गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के विशाल हालदार के साथ कार से लौट रहा था। तभी टांडा जंगल क्षेत्र में रामपुर रोड पर सामने आ रहे ट्रक और उसकी कार में भीषण टक्कर हो गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भीतर सीट में फंसे शिवम और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्द्वानी से पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने काफी जद्दोजहद के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला। उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में शिवम ने दम तोड़ दिया।
इस पर शिवम के शव को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, जबकि घायल विशाल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम की मौत की सूचना पर परिवार सदमे में आ गया। मृतक की मां मालती विश्वास और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, उत्तम आचार्य, हरीश पनेरू आदि समेत शक्तिफार्म के लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

शिवम अपने पीछे पत्नी और दो जुड़वां बच्चों को छोड़ गया है। भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने बताया कि हल्द्वानी में शिवम के छोटे भाई राजा की ससुराल है, वह वहीं से लौट रहा था। उन्होंने बताया कि शिवम के बीड़ी कारोबारी पित श्याम विश्वास हादसे के समय कोलकाता में थे। उन्हें फोन से सूचित कर दिया गया है। मां मालती विश्वास दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुुनाव में उन्होंने सितारगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। ट्रक सीज कर दिया गया है।
पोस्टमार्टम में देरी पर नाराज हुए लोग
रुद्रपुर। शव के पोस्टमार्टम में देरी पर शक्तिफार्म से पहुंचे लोगों और परिजनों ने नाराजगी जताई। वहां पर मौजूद भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने फोन पर सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी से वार्ता की जिसके बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका। संवाद

टांडा जंगल में रामपुर रोड पर पड़ी मृतक की क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : RUDRAPUR

शिवम विश्वास (फाइल फोटो)।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें