फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खामियां मिलने पर एक गेस्ट हाउस और पांच होटलों पर 60 हजार का जुर्माना

Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, संबंधित थाना पुलिस और अभिसूचना इकाई ने रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और पुलभट्टा क्षेत्र में गेस्ट हाउस और होटलों में की छापा मारा। इस दौरान संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने दस्तावेज के साथ ही ग्राहक रजिस्टर भी जांचे। इस दौरान खामियां मिलने पर दिनेशपुर में एक गेस्ट हाउस और किच्छा में पांच होटलों का 10-10 हजार का कोर्ट चालान किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मानव तस्करी, देह व्यापार और होटल व्यवसाय में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 15 से अधिक होटल व गेस्ट हाउसों की गहन जांच की गई थी। इनमें पांच होटल और एक गेस्ट हाउस में होटल रजिस्टर का संधारण न होना, आगंतुकों की पहचान सत्यापित न करना, बिना आईडी प्रूफ कमरा देना, होटल लाइसेंस से संबंधित कमियां पाई गई।
इन होटल मालिकों ने उत्तराखंड होटल नियमावली एवं अन्य कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया जाना पाया गया था। इसमें 60,000 का जुर्माना आरोपित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस आदि में समय-समय पर चेकिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता, संदिग्ध गतिविधियों या अवैध कार्यों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के कार्रवाई की जाएगी। सभी होटल संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सभी आगंतुकों की आईडी सत्यापित कर रजिस्टर में संधारण करने साथ ही सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे। पुलिस के नियमों का पूर्णतः पालन करें। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जनता से अपील की है यदि किसी भी होटल या स्थान पर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध गतिविधियों और नियमों का पालन नहीं करने वाले स्पा और होटल संचालकों पर कार्यवाही की जा रही है। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें