फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन कर अधिकारी ने खुद को गोली मारी

विज्ञापन
काशीपुर के निजी अस्पताल में जसवीर के परिजन। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। आरटीओ विभाग के परिवहन कर अधिकारी ने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके सिर में धंसी गोली नहीं निकाली जा सकी है।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित सूरज मेडिकल वाली गली निवासी पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी जसवीर सिंह (50) पुत्र मंजूर सिंह परिवहन विभाग में परिवहन कर अधिकारी के रूप में रुद्रपुर में तैनात हैं। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जसवीर अपने कमरे में थे, जबकि उनकी पत्नी किचन में नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन कमरे में गए तो वहां जसवीर लहूलुहान पड़े थे। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पास ही पड़ी थी। परिजन आनन-फानन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए।
बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण निजी अस्पताल से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन रक्तस्राव नहीं रुकने पर कुछ दूर जाकर वापस उन्हें काशीपुर के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जसवीर सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जसवीर सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल दोनों कनाडा में हैं।
विज्ञापन

किसी प्रकार के तनाव की चर्चा कभी नहीं की
परिवहन कर अधिकारियों की दो-दो दिन के अंतराल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी लगती है। जसवीर सिंह को मंगलवार को रामपुर रोड स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के लिए पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। पता करने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। जसवीर सिंह ने किसी प्रकार के तनाव को लेकर सहकर्मियों के साथ कभी चर्चा भी नहीं की थी।-बीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर

जसवीर सिंह।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें