फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिस कर्मी बताकर सर्राफ की दुकान से उड़ाए चार लाख के जेवर

विज्ञापन
काशीपुर में सर्राफ से घटना के बारे में जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
खुद को पुलिस कर्मी बताकर एक टप्पेबाज सर्राफ की दुकान से करीब पौने दो लाख रुपये मूल्य के जेवर ले उड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें आरोपी नई बाइक पर जाता दिखाई पड़ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटोराताल निवासी सुभाष चंद्र वर्मा की किला बाजार में सर्राफा की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे सुभाष की दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने बताया कि वह कोतवाली में तैनात है, उसकी बेटी की शादी है जिसके लिए उसे जेवर खरीदने हैं। उसने दुकानदार से सोने की अंगूठी और कान की बाली दिखाने को कहा। सुभाष ने कुछ अंगूठियां और बालियां दिखाईं। उसने कुछ और जेवर दिखाने को कहा। उसकी बात पर भरोसा कर सर्राफ दूसरी दुकान से जेवर लेने चला गया। लौटने पर उसने सर्राफ को कुछ और ज्वैलरी लाने को कहा। इस पर सर्राफ सामान वहीं छोड़कर फिर चला गया।
लौटने पर वह व्यक्ति दुकान से जा चुका था। दुकान में रखे चार तोले सोने के आभूषण भी गायब थे। सुभाष ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले। सीसीटीवी में दुकान से निकला व्यक्ति नई बाइक से कुछ दूरी तक जाता दिखाई दिया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं है। आसपास के थाना क्षेत्रों से इस तरह की घटनाओं का फीडबैक लिया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें