रुद्रपुर के कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
जिले में 26 सितंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को लेकर डीएम रंजना राजगुरू ने वीडियो काफ्रेंसिंग से जिला टास्क फोर्स की बैठक की। कहा कि बूथ पर कोविड गाइडलाइन का पालन कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारी अभी से ठोस कार्ययोजना बनाएं। कोविड वैक्सीनेशन सहित पल्स पोलियो के कार्य को गंभीरता से लें और कोई ढिलाई नहीं बरतें। उन्होंने सभी सीएमएस को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कम वैक्सीनेशन हो रहा है उन स्थानों पर विशेष ध्यान दें। ईंट भट्टे, अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस करें।
वहां पर ब्लाक प्रमुख ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, कमलजीत कौर, अर्जुन कश्यप, सीडीओ आशीष भटगांई, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एमएनए विशाल मिश्रा, एसीएमओ डा. हरेन्द्र मलिक आदि मौजूद रहे।