काशीपुर में महिलाओं को किट वितरित करते विधायक हरभजन सिंह चीमा।
- फोटो : KASHIPUR
खड़कपुर-देवीपुरा में पोषण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 16 महिलाओं की गोद भराई की और पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहां 10 अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को स्वच्छता किट दी गई। जबकि 15 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
11 से 18 वर्ष की किशोरियों ने चार्ट के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। केक काटकर दो बेटियों का जन्मदिन भी मनाया गया। विधायक हरभजन सिंह चीमा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्षद दीपचंद्र जोशी, बीना नेगी, विजेंदर पाल, रविकुमार प्रजापति, जसवीर सिंह सैनी, सुपरवाइजर जानकी कश्यप, नीलम, गीता, कुसुम, निर्मला, मीनाक्षी, अम्बा हेमा, नीलम आदि मौजूद रहे। (संवाद)