रुद्रपुर। जिले में कोरोना टीकाकरण के बाद अब कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। कोरोना की रिकवरी दर 97 प्रतिशत से भी अधिक है। ऊधमसिंह नगर में कोरोना नियंत्रण में स्कूल प्रबंधन, धर्मगुरुओं, सामाजिक संस्थाओं के साथ ही जागरूक लोगों की भी रचनात्मक भूमिका रही।
ऊधमसिंह नगर जिले में अब तक 14 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इस टीकाकरण अभियान में हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर के साथ विभिन्न संस्थाओं का भी योगदान है। कोरोना की सैंपलिंग से लेकर टीकाकरण तक यह संस्थाएं लगातार आगे आती रहीं। इस कारण वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े शून्य पर पहुंच गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों के लगाए जाने वाले साथ शिविरों में टीकाकरण केंद्रों पर जनता की भीड़ को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं ने भी जनता की मदद व कोरोना महामारी की रोकथाम अपने यहां टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित करवाए।
राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादार भारतभूषण चुघ कहते हैं कि कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए भोजन, ठहरने की व्यवस्था, सैंपलिंग से लेकर टीकाकरण तक राधा सत्संग भवन ने अहम भूमिका निभाई। बताया कि यहां छह माह में कोरोना वैक्सीन की करीब तीन लाख डोज लगवाई जा चुकी हैं।
बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन
रुद्रपुर। कोरोना वैक्सीन 12 वर्ष अधिक उम्र के लिए बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। सीमएओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी कहती हैं कि यदि वैक्सीन लगने के बाद बच्चों में हल्के बुखार की शिकायत आती है तो उन्हें पैरासिटामोल की टैबलेट दी जा सकती है। कोरोना वैक्सीन बच्चो के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको लेकर किसी प्रकार के भ्रम या डरने की जरूरत नहीं हैं। संवाद
रुद्रपुर के राधा स्वामी भवन के सेंटर में होता टीकाकरण। (फाइल फोटो)- फोटो : RUDRAPUR