फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लो-वोल्टेज से चढ़ा उपभोक्ताओं का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बिजली की आंख मिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या से त्रस्त उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने ऊर्जा निगम अधिकारियों से ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने और बिजली लाइन उच्चीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को वार्ड नंबर 11 ढकिया गुलाबो की अंबिका विहार कॉलोनी निवासी उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड में तैनात सहायक अभियंता राजस्व दीप चंद्र पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि कई दिनों से रात के समय कॉलोनी में घंटों तक बत्ती गुल रहती है। लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी है। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर लोड विभाजित करने, नूतन कुमार के घर तक 3 फेस की लाइन खिंचवाने की मांग की। वहां महेंद्र सिसोदिया, आनंद तिवारी, उमेश यादव, नूतन सिंह, देवेंद्र शर्मा, प्रमोद यादव, डीके शर्मा, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
-

इंटरनेट के अभाव में जमा नहीं हो सके बिल
काशीपुर। बुधवार को विद्युत वितरण खंड के काउंटरों पर इंटरनेट के अभाव में बिजली बिल जमा नहीं हो सके। उपभोक्ता संचार सेवा शुरू होने का इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं ने बताया कि काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि सुबह से संचार सेवा बंद है। इसके आने के बाद ही बिजली बिल जमा हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 19केएसपी 04पी-काशीपुर में ऊर्जा निगम के एईआर को ज्ञापन सौंपते उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें