फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
शक्तिफार्म में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
ग्रामसभा सुरेंद्रनगर में बन रही करीब दो किमी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी और ठेकेदार ने लापरवाही न बरतने का आश्वासन दिया, उसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

राज्य योजना से एक करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से शक्तिफार्म बाजार से सुरेंद्र नगर जाने वाली लगभग 2 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। डामरीकरण से पहले सड़क पर सफाई भी नहीं की जा रही है। धूल एवं मिट्टी के ऊपर ही सड़क को काला कर दिया जा रहा है।
विरोध की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के जेई सतपाल कुमार मौके पर पहुंचे एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कुछ अनियमितता थी, जिसके लिए ठेकेदार को सख्त हिदायत दे दी गई है। वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक बढ़ाल, ललित रावत, अजय राय, पलाश सरकार, दुलाल सरदार, माधव मंडल, जयदेव हालदार, मुकेश शील, माखन शील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें