फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्दीघेरा में हाईटेक गोशाला की चहारदीवारी का निर्माण शुरू

Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
हल्दीघेरा गांव में गौशाला की निर्माणाधीन चहारदीवारी।
विज्ञापन
मझोला। उत्तराखंड यूपी बॉर्डर स्थित हल्दी घेरा गांव में बनने वाली हाईटेक गोशाला की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यहां करीब 2000 पशुओं को रखने की सुविधा रहेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट भी है।
विज्ञापन

झनकट के दियां गांव स्थित गोशाला के पिछले वर्ष जुलाई में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद हल्दी घेरा गांव में गोशाला निर्माण की तैयारी चल रही है। करीब 2.8 हेक्टयर भूमि में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से इस हाईटेक गोशाला का निर्माण होने जा रहा है। प्रथम चरण में इसकी चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो चुका है। हल्दीघेरा निवासी किसान और भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी गुरप्रीत सिंह खिंडा ने बताया कि निर्माण के बाद निराश्रित पशुओं को उनका आशियाना मिल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें