फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राहुल गांधी के कुमाऊं दौरे से कांग्रेस को बदलाव की उम्मीद

Mon, 01 Jun 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कुमाऊं दौरे को लेकर जिला स्तर पर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने दावा किया है कि राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देने के साथ-साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

रविवार को सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की दृष्टि से यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होगा। बताया कि राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा में आयोजित विशाल जनसभा और रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होने पहुंचेंगे। ऊधमसिंह नगर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और ब्लॉक, नगर और बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कहा कि राहुल गांधी के प्रति युवाओं, महिलाओं, किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। कार्यकर्ता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क और बैठकें कर रहे हैं। वहीं, महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि अल्मोड़ा की सभा उत्तराखंड की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में शामिल होगी। अल्मोड़ा कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी पौड़ी पहुंचकर पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे और सैनिकों व उनके परिवारों से संवाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में वह कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा वर्तमान और पूर्व विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में बदलाव की लहर, आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत तय: ठुकराल
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है। प्रदेश और देश में बदलाव की लहर चल रही है, जिसका लाभ आगामी चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा। प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संदीप चीमा, इंद्र रोतेला, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, राहुल प्रजापति, हरी अधिकारी, नवीन खंतवाल, अबरार अंसारी, बाबू विश्वकर्मा और मोहन यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
फोटो- 07पी- रुद्रपुर के सिटी क्लब में प्रेस वार्ता करते कांग्रेसी नेता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें