फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनी तो 2003 से पूर्व कर्मियों का होगा नियमितीकरण : बेहड़

Mon, 01 Jun 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को पंतनगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लगभग 16 लाख रुपये की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कहा कि पंतनगर में विकास कार्य जारी हैं, आने वाले समय में और तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

लैंबर्ट स्क्वायर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंतनगर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। बताया कि पहली बार क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में महिलाओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। कई आंतरिक सड़कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पंतनगर की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कराई गई है। जिसमें दो करोड़ रुपये मंडी परिषद और दो करोड़ रुपये मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा आगे भी विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि श्मशान घाट के विकास, सड़क निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने वर्ष 2003 से पूर्व के नियमितीकरण की मांग कर रहे कर्मचारियों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जब कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे, तब कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे। जबकि उन्होंने विधानसभा में हर बार इन कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा मजबूती से उठाया।
कहा कि यदि वर्तमान सरकार इस मामले का समाधान नहीं करती है तो कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में वर्ष 2003 से पूर्व के कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने सड़क, जल निकासी, बिजली और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिनके समाधान का भरोसा उन्होंने दिया। इस मौके पर जनार्दन सिंह, महेंद्र शर्मा, मनोज सिंह, मनोहर वाल्मीकि व हरिओम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो 05-पंतनगर में यूनियन कार्यालय का उद्घाटन करते विधायक तिलकराज बेहड़। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें