फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
रुद्रपुर में सेपक टाकरा प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से सेपक टाकरा एकेडमी में शनिवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय सीनियर, जूनियर बालक-बालिका सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन छह लीग मैच खेले गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड सेपक टाकरा एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले जूनियर बॉयज लीग मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय सैंजना ने प्रमोद गीता ज्ञान मंदिर ए टीम को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में कनकपुर बी ने प्रमोद गीता ज्ञान मंदिर बी टीम को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में कनकपुर ए ने प्रमोद गीता ज्ञान मंदिर ए को 2-0 से हराया। चौथे मैच में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सैंजना टीम ने ऐम स्पोर्ट्स एकेडमी पंतनगर को 2-0 से हराया।
इसी तरह सीनियर महिला लीग मैच के पहले मुकाबले में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सैंजना टीम ने रुद्रपुर डिग्री कॉलेज बी टीम को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में रुद्रपुर डिग्री कॉलेज ए टीम ने ऐम स्पोर्ट्स एकेडमी पंतनगर को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में कनकपुर ए ने पंतनगर को 2-0 से हराया। इससे पूर्व शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक जेबी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
वहां सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आरपी शर्मा, भूपेश दुम्का, मृणालिनी त्रिपाठी, निकिता कन्याल, ऊषा टम्टा, ऋषि पाल भारती, नवनीत राव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें