फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिया धरना

विज्ञापन
सितारगंज में सिसौना महाविद्यालय के गेट पर धरना देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सिसौना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुधार परीक्षाओं का परिणाम घोषित न होने पर धरना दिया। छात्र नेता विशाल श्रीवास्तव और छात्र संघ सचिव देवेश कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थी महाविद्यालय के गेट पर एकत्र हुए और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में सुधार परीक्षाएं कराई गई थी। जिसका परिणाम घोषित न होने से छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मई-जून में द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं होनी हैं। जिससे विद्यार्थियों पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने का दबाव बना हुआ है। वहां पर अमित बोरा, हरेंद्र सिंह, मो. जैकी, स्वाति बोरा, मुस्कान श्रीवास्तव, ज्योति विश्वास, भूमिका चौहान, हीरा तकवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें