फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
खटीमा में एसडीएम निर्मला बिष्ट से ज्ञापन सौंप वार्ता करते भाकियू पदाधकिरी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल मुआवजा देने की मांग के लिए एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ जिससे किसानों की कमर टूट गई। किसानों ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग रखी।
एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रशासन को लगभग 1.24 लाख का प्रस्ताव भेजा है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर मुआवजा राशि देने के लिए निर्देश दिए। इधर भाकियू पदाधिकारियों ने मंडी में एसएमआई जगदीश कलौनी का घेराव कर कच्चे आढ़तियों के माध्यम से राइस मिलों की ओर की गई धान खरीद का भुगतान न होने पर रोष जताते हुए जल्द धान का भुगतान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमआई ने किसानों को 72 घंटे में भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि 72 घंटे में धान का भुगतान नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। वहां भाकियू जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, कंचनपुरी सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, अवतार सिंह, हरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, बलदेव सिंह बिट्टू आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें