फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बजी घंटी, पहले दिन 50 प्रतिशत बच्चे पहुंचे

विज्ञापन
रोहित आर्या, छात्र, रुद्रपुर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश और कोरोना की वजह से बंद हुए स्कूल सोमवार को खुल गए। सोमवार को कक्षा 10, 11 व 12वीं की कक्षाएं संचालित हुई। ऊधमसिंह नगर जिले में पहले दिन करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। स्कूलों में प्रवेश से पहले सभी छात्र-छात्राओं की गेट पर थर्मल स्केनिंग और सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

एक से 14 जनवरी तक घोषित शीतकालीन अवकाश के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से शासन स्तर से सभी स्कूलों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने का एलान कर दिया गया था। अब कोरोना संक्रमण के केस घटने के बाद सोमवार को सुबह साढ़ नौ बजे से स्कूलों में 10 से 12वीं तक कक्षाएं संचालित हुईं, लेकिन पहले दिन अपेक्षाकृत कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। रुद्रपुर के एनएन झा इंटर, जीजीआईसी, जनता इंटर कॉलेज समेत निजी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन किया गया।
सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि पहले दिन जिलेभर में करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे। धीरे-धीरे यह प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक से लेकर नवीं तक की कक्षाएं आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन

आज करीब एक माह बाद स्कूल में ऑफलाइन पढ़ाई करके बहुत अच्छा लगा। हिंदी विषय के शिक्षक ने कक्षा में हमें पूरी गंभीरता के साथ पढ़ाया। - वासिद
एक माह घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई की थी, लेकिन स्कूल से दूर होने के कारण काफी बोरियत महसूस हो रही थी। आज एक माह बाद स्कूल पहुंचकर अच्छा लगा। - तहजीब
शीतकालीन अवकाश के बाद हम लोग स्कूल आने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक कोरोना केस बढ़ने से छुट्टिया बढ़ा दीं। ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन पढ़ाई अधिक सुविधाजनक है। - अभिषेक
करीब एक माह तक घर में ही ऑनलाइन पढ़ाई की थी, आज से स्कूल में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। स्कूल में साथियों के साथ पढ़ाई करके अच्छा लगा। -रोहित आर्या

अभिषेक, छात्र, रुद्रपुर।- फोटो : RUDRAPUR

तहजीब, छात्र, रुद्रपुर।- फोटो : RUDRAPUR

वासिद, छात्र, रुद्रपुर।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में एएन झा इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते विद्यार्थी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें