दिनेशपुर थाने में लोगों के साथ बैठक करते थानाध्यक्ष।
- फोटो : RUDRAPUR
थाने में हुई बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों ने नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाई है।
बैठक में थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के अपराध संबंधित जानकारी मांगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास ने कालीनगर क्षेत्र के उधपपाड़ा मे चल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात मांग की। तमाम ग्राम प्रधानों ने भी क्षेत्र में बिक रहे स्मैक, कच्ची शराब के कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाने की बात कही। लोगों ने नगर के दुर्गा मंदिर गली में लगे सीसीटीवी कैमरा हटाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सब्जी बाजार, कैनाल कॉलोनी, मछली बाजार, सांवरिया मार्केट और गुरुद्वारे मोड़ पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही।
थानाध्यक्ष ने सभी के सुझाव पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण शाह, आनंद खेड़ा ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह चौधरी, खटोला ग्राम प्रधान मुकेश राणा, अमरपुर ग्राम प्रधान संजीत विश्वास, सुदर्शन विश्वास, सुकोमल मंडल, डॉ. कुलवंत सिंह विर्क, किशोर हालदार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।