फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट और क्रशर स्वामियों के बीच तकरार

विज्ञापन
बाजपुर तहसील सभागार के बाहर भिड़ते ट्रांसपोर्टर और क्रशर स्वामी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। तहसील सभागार में बैठक के दौरान ट्रांसपोर्टरों और स्टोन क्रशर स्वामियों के बीच पोकलैंड मशीन से खनन और रेट के निर्धारण को लेकर तकरार हो गई जिस पर हंगामा हो गया। एसडीएम ने हिदायत देकर शांत किया। उसके बाद बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम आरसी तिवारी ने खनन कारोबार से जुड़े ट्रांसपोर्टरों और स्टोन क्रशर स्वामियों की संयुक्त बैठक आयोजित की। इस दौरान पोकलैंड मशीन से खनन और रेट का निर्धारण करने को लेकर क्रशर स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई जिस पर हंगामा हो गया। एसडीएम आरसी तिवारी ने दोनों पक्षों को हिदायत देकर शांत किया। एसडीएम ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में समन्वय बनाकर समाधान कर लें अन्यथा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बैठक स्थगित कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो गया। ट्रांसपोर्टर और क्रशर स्वामी बैठक से चले गए।
ट्रांसपोर्टरों का कहना है स्टोन क्रशर स्वामियों की ओर से जिला नैनीताल बैलपड़ाव से पोकलैंड मशीन से अवैध खनन करके लाया जा रहा है जिसकी वजह से स्थानीय ट्रांसपोर्टरों से खनन नहीं खरीदा जा रहा है। वहां विकास शर्मा, सुरेंद्र नामधारी, अंकुर अग्रवाल, बल्देव सिंह नामधारी, रिक्की सिंह, रक्षपाल सिंह, सोमपाल सिंह, अनमोल सिंह, बलजिंदर सिंह बल्लू,कुलविंदर सिंह राजा, विजय कुमार, सुशील वर्मा आदि थे। इधर एसडीएम तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से अब पांच-पांच लोग को बुलाकर बैठक की जाएगी। संवाद

बाजपुर तहसील सभागार में बैठक के दौरान तकरार करते ट्रांसपोटर और क्रशर स्वामी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें