फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में तकनीकी खराबी और गन्ने की कमी से पेराई ठप

विज्ञापन
सितारगंज चीनी मिल में निरीक्षण के दौरान प्लांट की जानकारी लेते डीएम युगल किशोर पंत। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। दि किसान सहकारी चीनी मिल सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। दो दिसंबर से रुक-रुककर चल रही मिल में अभी तक 46 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी है, जबकि 34 हजार क्विंटल गन्ना बाजपुर व किच्छा चीनी मिल को भेजा गया है। आज फिर मिल बंद हो गई। इससे आए दिन में मिल में तकनीकी खराबी होने की वजह से मिल न चलने से हर दिन भारी आर्थिक क्षति हो रही है।
विज्ञापन

बीते 29 नवंबर को भले ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन किया, लेकिन मिल उद्घाटन के तीन दिन बाद चली। वह भी कुछ समय के लिए और फिर रुक गई। पिछले 12 दिनों में अब तक मिल में सिर्फ 46 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी है। चीनी के उत्पादन की तो अभी शुरुआत ही नहीं हुई। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे चीनी मिल में गन्ना ही खत्म हो गया। इससे मिल बंद हो गई। आएदिन चीनी मिल बंद होने से भारी नुकसान हो रहा है। मिल के प्रधान प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि गन्ना खत्म होने के साथ मिल को बंद कर दिया गया। वहीं, मिल के प्लांट में तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए एक्सपर्ट आए हैं। सेंटरों से गन्ना मंगाया जा रहा है। पर्याप्त गन्ना आपूर्ति होने पर मिल को दुबारा चालू कर दिया जाएगा।
मिल से किसानों को जारी इंडेंट
-चीनी की ओर से किसानों को करीब एक लाख 40 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट भेजा गया था। इसके सापेक्ष मिल व सेंटरों पर करीब 80 हजार क्विंटल गन्ना ही पहुंच सका। छह दिसंबर तक के इस इंडेंट में किसानों के पास करीब 60 हजार क्विंटल गन्ने की डिमांड शेष है। मिल के समय-समय पर बंद होने से प्रबंधन की ओर से करीब 46 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई, जबकि 34 हजार क्विंटल गन्ना बाजपुर व किच्छा चीनी मिल को दिया गया है। जीएम सेठ ने बताया कि किसानों को मिल व सेंटरों पर बकाया गन्ना लेकर आने की सूचना दी गई। पर्याप्त गन्ना मिलते ही मिल को चालू कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

डीएम ने किया चीनी मिल का निरीक्षण
सितारगंज। डीएम युगल किशोर पंत ने चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण किया और मिल संचालन में आ रही दिक्कतों को जानने के बाद मिल के जीएम को निदान कर सुचारु रूप से मिल चलाने के निर्देश दिए। सोमवार की सायं डीएम पंत चीनी मिल पहुंचे। यहां उन्होंने मिल के वायलर, ड्रायर हाउस, मिल हाउस, टरबाइन, पेराई चेन आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मिल संचालन में होने वाली खामियों को तत्काल दूर कर पेराई सुचारु रूप से चलाएं। उन्होंने कहा कि मिल गेट व सेंटरों पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जीएम आरके सेठ से मिल में अब तक की गन्ना पेराई के बारे में भी जाना। कहा कि चीनी की गुणवत्ता भी बनी रहे। इस दौरान एसडीएम तुषार सैनी भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें