फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल को मिला 16 लाख क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य

विज्ञापन
हरबीर सिंह, आरएफसी कुमाऊं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत सरकार ने गेहूं खरीद नीति जारी कर दी है। राज्य में इस वर्ष कुल 22 लाख क्विंटल गेहूं खरीद होनी है। इसमें कुमाऊं मंडल को 16 लाख और गढ़वाल मंडल को छह लाख क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में तीन जिलों ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोले जाएंगे। ऊधमसिंह नगर के प्रमुख कृषि उत्पादक जिला होने के कारण गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए क्रय एजेंसियां करीब 90 प्रतिशत खरीद के लिए इसी जिले पर निर्भर हैं। गेहूं खरीद के लिए कुमाऊं में 194 व गढ़वाल में 47 क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
इस बार छह क्रय एजेंसियां नैफेड, एनसीसीएफ, पीसीयू, आरएफसी, उत्तराखंड राज्य सहकारी विपणन संघ व उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ गेहूं खरीद करेंगी। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि पिछली बार प्रति क्विंटल 1975 रुपये था। किसानों का ई-खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। गेेहूं खरीद का कार्य ई-खरीद पोर्टल पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। क्रय केंद्रों के लिए बारदाना व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। गेहूं खरीद एक अप्रैल से 31 मई तक चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर गेहूं खरीद को आगे बढ़ाया जाएगा। -हरबीर सिंह, आरएफसी कुमाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें