रुद्रपुर में हाईवे किनारे टैडी बियर की दुकान हटाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने नैनीताल हाईवे किनारे टैडी बियर की दुकानों समेत 10 अतिक्रमणकारियों को हटाया। साथ ही 15 लोगों से 6400 रुपये का जुर्माना वसूला। टीम ने अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाई गईं दुकानों से टैडी बियर जब्त कर लिए।
नगर निगम की टीम ने डीडी चौक के पास से नैनीताल हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीम ने 31वीं वाहिनी पीएसी के सामने अवैध कब्जा कर बैठे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। हाइवे किनारे टैडी बियर की दुकानें व बिरयानी बेचने वालों समेत 10 दुकानों को हटाया।
इसके साथ ही प्लास्टिक की पॉलीथीन रखने वाले और फड़ ठेली लगाने वाले 15 लोगों पर भी जुर्माना लगाया। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ओर सेअभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल हाईवे के किनारे अतिक्रमण से काफी जाम लग रहा है। जिस कारण अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर निगम की टीम में राजू नबियाल, उदय वीर सिंह समेत पीआरडी जवान शामिल थे।