फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल सेंटर से गन्ना उठान नहीं होने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
शांतिपुरी में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शांतिपुरी। जवाहर नगर के तौल सेंटर से गन्ने का उठान नहीं होने पर किसान गुस्सा उठे। उन्होंने ठेकेदार और मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। किसानों ने कहा कि वाहनों की कमी बताकर उनका गन्ना करीब दो सप्ताह से धूप में पड़ा सूख रहा है जिसकी ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्रॉलियां तौल सेंटर तक तो पहुंच गई हैं, लेकिन उनकी आपूर्ति की गति बहुत धीमी है। इस पर गन्ना किसानों ने नाराजगी व्यक्त की है। किसानों का कहना है कि समय पर तौल नहीं होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। आरोप है कि सप्लाई ठेकेदार मात्र एक ट्रैक्टर ट्रॉली के भरोसे गन्ने का उठान कर रहा है, जबकि सेंटर पर तीन से चार ट्रकों की जरूरत बनी हुई है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने गन्ना मिल प्रबंधन से तत्काल संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दूसरे सक्षम व्यक्ति को देने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तत्काल गन्ना सेंटर पर नियमित रूप से तौल शुरू नहीं कराई गई तो वह इसके लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विनोद सिंह कोरंगा, दिनेश, सुरेंद्र भाकुनी, विक्रम ठठोला, नवीन भट्ट, बसंत बिष्ट नंदन, प्रकाश, नंदन प्रसाद, चंदन सिंह चौहान, बिशन साहू, हरीश, मुनीम पांडे, दिनेश कांडपाल, यमुना चौहान आदि गन्ना किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें