फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में ठेकेदारों से काम कराए जाने से भड़के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खटीमा में तहसील सभागार में सिसैया, मेलाघाट, वनमहोलिया में भू-स्वामित्व को लेकर नक्शों का अवलोकन क - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
मनरेगा में ब्लॉक कर्मचारियों की ओर से ठेकेदारों से काम कराने के विरोध में विरिया की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा के तहत काम दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विरिया ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ज्याला के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील पहुंचकर मनरेगा के तहत काम नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक व जेई मनरेगा और कंप्यूटर आपरेटर की ओर से बिना ग्राम प्रधान के जानकारी के स्वयं व ठेकेदारों के द्वारा मनरेगा का कार्य मानकों के विपरीत व मनमाने ढंग से कराया जा रहा है।
ग्राम प्रधानों से एक भी काम नहीं कराए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं ने मनरेगा के तहत काम दिलाने की मांग की। वहां नवीन कन्याल, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विजय लक्ष्मी राणा, बबली देवी, पिंकी देवी, रेनू देवी, ज्योति देवी, हेमा देवी, सोनी देवी, सावित्री देवी, रिंकी देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें