फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशरों के खिलाफ भूख हड़ताल पर महिलाएं बैठीं

विज्ञापन
काशीपुर में अवैध खनन और जल दोहान कर रहे स्टोन क्रशर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे हुए। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। स्टोन क्रशरों के खिलाफ चल रही किसानों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन की ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। जल एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति से जुड़े सदस्य बीती 24 फरवरी से ग्राम जुड़का में अवैध खनन और जल दोहन के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। तीनों स्टोन क्रशर के खिलाफ भाकियू, भीम आर्मी व अन्नदाता संगठन भी समिति के साथ आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

आंदोलन के 11वें दिन और भूख हड़ताल के तीसरे दिन पूर्व प्रधान चरनजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, हरदीप सिंह के साथ रजविंदर कौर, मीरा कौर, गुड्डी कौर बैठी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, भूख हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि स्टोन क्रशर संचालक नियमों को ताक में रखकर अवैध खनन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वह सात मार्च को डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें