फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगास भीगने से बंद हुई नादेही चीनी मिल, हंगामा

विज्ञापन
जसपुर किसानों को समझाते मिल प्रधान प्रबंधक - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बीते दिनों हुई बारिश से बगास भीग जाने के कारण नादेही मिल बंद हो गई जिस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के समझाने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

रविवार को बगास के अभाव में चीनी मिल बंद हो गई। इससे केन यार्ड में खड़ी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल नहीं हो सकी। मिल बंद होने से परेशान किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलने पर भाकियू सदस्यों ने पहुंचकर किसानों को समझाकर शांत किया।
मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि बारिश के कारण बगास गीली हो गई। इससे मिल में प्रेशर नहीं बन पा रहा है। सोमवार तक मिल को चला दिया जाएगा। वहां सुरजीत ढिल्लो, प्रदेश महासचिव बलजिंदर सिंह मुद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, सोनी महाल, मनजिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, मनमोहन सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें