फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की मांग के लिए मोहल्लेवासियों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
जसपुर में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
पानी की मांग के लिए मोहल्ला जुलाहानवासियों ने प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वार्ड सात ईदगाह रोड मोहल्ला जुलाहान में करीब तीन हजार से अधिक मतदाता हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मोहल्ले से आवाज उठी कि 30 वर्ष से वे मोहल्ले में पानी को लेकर जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। मोहल्लेवासियों के मुताबिक पिछले विधानसभा व निकाय चुनाव में आदेश चौहान के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया था जो अब विधायक हैं।
चार वर्ष से अधिक बीतने के बाद भी विधायक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे पूर्व विधायक रहते डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल व चेयरमैन रहते मो. उमर से मोहल्लेवासियों ने अपनी पीड़ा बयान की थी लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने जरूर लाइन बिछवाई लेकिन वह अभी अधूरी है। इस बार यदि नेताओं ने उन्हें पानी की सुविधा नहीं दी तो वे भी उन्हें वोट नहीं देंगे। साथ ही बैनर लगाया कि झूटे वादे चुनावी जुमले अब और नहीं चलेगा लिखी फलैक्सी लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने विरोध की फोटो सोशल साइट पर डाल दी। प्रदर्शन करने वालों में नदीम अहमद, मो. फैजान, परवीन जहां, खैरूना, अंजुम, श्बी परवीन, जमील अहमद, गुलशन, भूपेंद्र शर्मा, आसिफ, सिमरन, मीना, सलमा बेगम, राबिया खातून आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष बनने के बाद ही उन्होंने वहां जल संस्थान के माध्यम से काम लगवा दिया था। दो चरणों में करीब मोहल्ले की आठ सौ फीट से अधिक पाइप लाइन बिछवाई जा चुकी है। इससे लोग कनेक्शन के माध्यम से पानी भी इस्तेमाल कर रहे हैं। शेष करीब तीन सौ फीट की पाइप लाइन बिछाने का कार्य तीसरे चरण में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभासद नफीसा बानो से प्रार्थना पत्र मंगाया है।
-मुमताज बेगम, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें