फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता समिति की बैठक में सदस्यों ने किया हंगामा

विज्ञापन
नगर निगम में बैठक के दौरान खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, मेयर ऊषा चौधरी व अन्य। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
खाद्य सतर्कता समिति की बैठक में सदस्यों ने सफेद राशन कार्ड नहीं बनाने की मांग पर हंगामा किया। वितरण के लिए सड़ा गला-राशन आने की शिकायत की। राज्य सतर्कता आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिकायतों की जांच होगी। आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पार्षदों ने कोरोना काल में समाज सेवा के लिए पार्षदों को सम्मानित करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम सभागार में सतर्कता समिति की बैठक राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि काशीपुर व बाजपुर में राशन वितरण व गुणवत्ता के संबंध में अन्य स्थानों से अधिक शिकायतें मिल रही हैं। सतर्कता समिति की अध्यक्ष व सदस्य एक साथ मिल कर स्कूलों व मिड डे मील का राशन, आंगनबाड़ी केंद्रों के राशन की चेकिंग कर सकते हैं।
राशन व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों और मिड डे मील के राशन की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर हंगामा किया। सदस्यों ने कहा कि किसी केंद्र पर राशन में कीड़े मिलने की शिकायतें भी मिलती हैं। लोगों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पीले कार्ड बनने थे, उनके सफेद बना दिए हैं। पात्र लोगों के कार्ड नहीं बने हैं।
विज्ञापन

पार्षद विनेश चौधरी ने कहा कि पार्षदों ने कोरोनाकाल में जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। सरकार जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समानित कर सकती है तो पार्षदों को सम्मानित क्यों नहीं किया जा रहा है। सदस्यों ने आधार कार्ड बनाने वाले एक केंद्र पर आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के मनमाने रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पार्षद अनिल कुमार ने अंत्योदय कार्ड, बनाने पीले कार्डों पर राशन बढ़ाने, सभी कार्डों पर चीनी देने की मांग की।
पार्षद सादिक हुसैन ने कहा कि यूपी में अधिकतर लोगों के सफेद राशन कार्ड बनाए गए। सभी कार्डों पर प्रतिमाह एक किलो चीनी, एक लीटर तेल, एक किलो दाल मुफ्त बांटी जा रही है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति के अनुसार राशन देती है।
उत्तराखंड की अपेक्षा यूपी पिछड़ा है इसलिए यूपी के लिए केंद्र से राशन का अधिक कोटा है। इसलिए सफेद राशन कार्ड अधिक हैं। मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि आयोग बने तीन माह हो गए हैं। उनके यहां सतर्कता समिति की एक भी बैठक नहीं बुलाई गई। मुख्य अतिथि मेयर ऊषा चौधरी रहीं। बैठक का संचालन डीएसओ तेजबल सिंह ने किया।
बैठक में तेजवीर सिंह, डॉ. माजिद, रवि प्रजापति, वैशाली गुप्त, पुष्कर बिष्ट ने कई मामले उठाए। वहां क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डा. आशुतोष भट्ट, विपणन निरीक्षक रविराज, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम रौतेला, खंड विकास अधिकारी चिंताराम आर्य, सहायक विकास अधिकारी जगदीश राणा, हरेंद्र कुमार साहू, हरजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें