काशीपुर में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते वरिष्ठ नागरिक।
- फोटो : KASHIPUR
ट्रेनों के किराए में वरिष्ठ नागरिकों को छूट दिए जाने समेत अन्य मांगों के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने काशीपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह और महासचिव चंद्र भूषण डोभाल के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में लागू की कई व्यवस्था को लगातार चलाया जाए।
सामान्य और आरक्षित बुकिंग विंडो पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से स्थान सुरक्षित किया जाए। स्टेशन पर प्रतीक्षारत वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षित प्रतीक्षालय में विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा व्यय में दी जाने वाली 30 फीसदी छूट को पुन: बहाल किया जाए। पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति ने भी स्टेशन अधीक्षक को अपनी मांगों के संबंध में अलग से ज्ञापन दिया। वहां सुरेश जोशी, डीके तिवारी, कैलाश बबाड़ी, आरसी त्रिपाठी, अरुण वर्मा, सुरेश शर्मा, विजय चौधरी व रमेश विष्ट आदि थे।