फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपार की लड़ाई के मूड़ में अधिवक्ता, नवें दिन भी डटे रहे

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देते अधिवक्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ता नौवें दिन मंगलवार को भी धरने पर बैठे। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

23 अगस्त को दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि संयुक्त मजिस्ट्रेट का व्यवहार वकीलों के प्रति ठीक नहीं है।
अधिवक्ताओं का कहना था कि काशीपुर को आईएएस अधिकारियों का ट्रेनिंग सेंटर बना दिया गया है। आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति होने से लोगों को अपनी समस्याएं रखने में दिक्कतें आती हैं। इसके बाद अधिवक्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यह प्रदर्शन नौवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें