फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम की पुख्ता रणनीति तैयार : पड्डा

विज्ञापन
करम सिंह पड्डा - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में छह फरवरी को होने वाले चक्काजाम करने के लिए मजबूती के साथ रणनीति बना ली गई है। प्रदेशभर में चक्का जाम होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष पड्डा ने कहा कि कृषि कानूनों को खारिज कराने के लिए किसान अब मजबूती के साथ अपना आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश में हरिद्वार में हाईवे पर, नैनीताल के नया गांव और बाजपुर क्षेत्र के यूपी बॉर्डर पर चक्काजाम किया जाएगा। पड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
किसानों का उत्पीड़न भाकियू कतई बर्दास्त नहीं करेगी। पड्डा ने कहा कि सरकार भ्रम में ना रहे कि किसान थक-हार कर घर लौट जाएगा, ऐसा होने वाला नहीं है। किसान पूरी मजबूती के साथ आंदोलन में जुटा है। किसी कीमत पर किसानों का कदम अब पीछे नहीं हटेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में किसान पहुंच रहे है। (संवाद)
विज्ञापन

खटीमा में टोल प्लाजा पर होगा चक्काजाम
खटीमा। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू के राष्ट्र व्यापी आंदोलन की सफलता के लिए क्षेत्र के किसानों ने बृहस्पतिवार को कृषक भवन सभागार में बैठक की। किसानों ने एकमत होकर एनएच के पहेनिया स्थित टोल प्लाजा पर छह फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने का निर्णय लिया।
बंद के दौरान एंबुलेंस के अलावा सभी वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएंगी। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह की अध्यक्षता एवं सचिव हरप्रीत सिंह के संचालन में हुई बैठक में प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, अवतार सिंह, सुखराम मौर्य, दान सिंह राणा, करनैल सिंह, राकेश राणा, भुवन राणा, लखविंदर सिंह, जनक सिंह आदि थे।
इधर, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर एवं जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने चक्काजाम के लिए भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया है। (संवाद)
भाकियू आज बैठक कर तैयार करेगी जाम की रणनीति
काशीपुर/जसपुर। भाकियू के सदस्य शुक्रवार को बैठक कर किसान आंदोलन के छह फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर एसडीएम को ज्ञापन देने के कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेंगे।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग्स रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि बैठक बृहस्पतिवार को बुलाई गई थी लेकिन आंदोलन में शहीद हुए नवरीत के भोग कार्यक्रम के कारण उक्त बैठक को रद्द कर दिया गया।
यह बैठक अब शुक्रवार को मंडी समिति के परिसर में होगी। उधर, जसपुर से भाकियू के जिला प्रवक्ता शीतल सिंह बड़वाल ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं के दिशा निर्देश मिलने पर चक्काजाम की रूपरेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें