फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: आर्थिक सहायता के चेक के एवज में रुपये मांगने वाले पर केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 10:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी चेक की एवज में दलाली मांगने को लेकर अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। डीएम के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप थाने में कथित रूप से दलाली मांगने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी चेक की एवज में दलाली मांगने को लेकर अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। डीएम के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप थाने में कथित रूप से दलाली मांगने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जावेद से एसपी क्राइम और सीओ सिटी की मौजूदगी में पूछताछ की जाएगी। इस मामले को लेकर विधायक और पूर्व विधायक के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लगे थे।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की ओर से दूसरे व्यक्ति से पांच हजार रुपये के चेक की एवज में तीन हजार रुपये की धनराशि की मांग की जा रही थी। अमर उजाला ने रविवार के अंक में पांच हजार रुपये का चेक है और तीन हजार मांग रहे हो...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। रविवार को इस मसले पर विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रेस वार्ता की थी। वहीं प्रशासन भी हरकत में आ गया था। बताया जा रहा है कि यह मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा था।

राजस्व उपनिरीक्षक की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाने में केस दर्ज

विज्ञापन

रविवार की आधी रात राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश रावत की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाने में जावेद नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। राजस्व उपनिरीक्षक ने कहा था कि सोशल मीडिया एवं कई माध्यमों से एक ऑडियो वायरल हुई थी। इसमें कथित रूप से जावेद नाम का व्यक्ति भगवान दास नाम के व्यक्ति को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आवंटित 5000 रुपये के चेक की एवज में तीन हजार रुपये की कमीशन की मांग कर रहा है। भविष्य में 20 हजार रुपये का चेक दिलवाने की बात कर रहा है।

वायरल ऑडियो से जिला प्रशासन और सरकार की छवि धूमिल हो रही है। राजस्व उपनिरीक्षक ने आशंका जताई कि इस प्रकार की गतिविधि किसी गिरोह की ओर से संचालित हो सकती है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि जगतपुरा निवासी जावेद को पकड़ लिया गया है। उससे गहन पूछताछ होगी। इस मामले में किन लोगों की लिप्तता है, इसका पता लगाया जाएगा।

जावेद की सीडीआर के साथ खंगालेंगे तहसील के सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, लेकिन यह भी चौंकाने वाली बात है कि चेक मिलने के बाद ऑडियो क्लिप वायरल की गई है। इस मामले में दो तीन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी जावेद के तहसील कनेक्शन की जांच होगी। मसलन वह कितनी बार तहसील गया, उसकी किस तहसीलकर्मी से नजदीकी थी। जावेद को चेक के बारे में कहां से जानकारी मिली, यह भी जांच में सामने आएगा। कहा कि तहसील में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही जावेद की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें