फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, लगाए गंभीर आरोप; पुलिस कर रही कार्रवाई

Wed, 15 May 2024 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बरेली रोड स्थित एक होटल में एक मई 2024 को मृत मिले बुजुर्ग दिनेश जोशी की पत्नी दया जोशी ने देवरिया के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उनके पति दिनेश जोशी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। 
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

किच्छा के पास बरेली रोड स्थित एक होटल में एक मई 2024 को मृत मिले बुजुर्ग दिनेश जोशी की पत्नी दया जोशी ने देवरिया के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उनके पति दिनेश जोशी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को ही तहरीर में दया जोशी ने कहा कि उसके पति एक मई को लखनऊ से अपने पैतृक निवास देवरिया पहुंचे थे। रात में कमला जोशी व सूरज जोशी निवासी देवरिया धारदार हथियार लेकर मकान में घुसे और उन्हें बाहर निकलने की धमकी दी। इसके बाद वह अनहोनी के डर से दो दिन तक खेत में रहे। आरोप है कि कमला जोशी व सूरज जोशी ने उनके पैतृक मकान पर हिस्सा पाने के लिए मुकदमा दर्ज किया था। केस हारने के बाद भी वह मकान पर रह रहे हैं। मेरे पति ने मानवता के नाते उन्हें एक साल के लिए रहने की इजाजत दी थी। लेकिन वह मकान पर कब्जा किए हुए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट को गढ़वाल में शिफ्ट करना कुमाऊं की अनदेखा, राज्य आंदोलनकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


इसके अलावा तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति की चुकटी सुनेहरा फार्म में कृषि भूमि है। वृद्ध होने के चलते उन्होंने उसे बटाई में 8 साल के लिए शुभ आशीष निवासी ग्राम देवरिया को दी थी जिसका ठेका अप्रैल 2025 को खत्म हो जाएगा। उक्त जमीन पर बैंक लोन है और बैंक वाले लोन की अदायगी की मांग कर रहे थे। उनके पति ने शुभ आशीष से एक एकड़ जमीन को 15 लाख रुपये में खरीद फरोख्त का सौदा किया था जिसमें से दो लाख रुपये शुभ आशीष ने चेक से दिया था। शेष धनराशि देने के दो साल से टालता रहा। इस धोखाधड़ी में शुभ आशीष के साथ इंदर मेहरा व गिरीश चंद्र जोशी निवासी सुनहरा फार्म भी शामिल हैं।

एक मई को मेरे पति लखनऊ से देवरिया पहुंचे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने मुझे फोन पर और पत्र लिखकर सारी बातें बताईं। 12 मई को उन्होंने इन लोगो से तंग आकर होटल में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें