फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: विवाह में चली गोली ने मचाई अफरा-तफरी, हर्ष फायरिंग करने पर दूल्हे के चाचा को लिया हिरासत में

Mon, 21 Oct 2024 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर क्षेत्र के बिंदुखेड़ा में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली निजी स्कूल के बस के शीशे में लग गई। इससे समारोह में खलबली मच गई। हर्ष फायरिंग करने पर पुलिस ने दूल्हे के चाचा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर क्षेत्र के बिंदुखेड़ा में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली निजी स्कूल के बस के शीशे में लग गई। इससे समारोह में खलबली मच गई। पुलिस ने बंदूक को जब्त करने के साथ ही गोली चलाने वाले को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें डायल 112 पर बिंदुखेड़ा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की सूचना मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में एसएसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: चुनाव दिवाली के बाद होने की संभावना, तैयारियों में जुटे संभावित दावेदार
विज्ञापन

 

टीम ने वहां घटना के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि बिंदुखेड़ा निवासी युवक की सोमवार को शादी होनी है। रविवार को घर में रस्में हो रही थीं। इस दौरान दूल्हे के चाचा बिंदुखेडुा निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की दुनाली बंदूक से एक फायर कर दिया, जो चौराहे पर खड़ी स्कूल बस के शीशे में लगा। बस में किसी के नहीं होने से कोई अनहोनी नहीं हुई।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दोनाली बंदूक और खोखे को कब्जे में लिया गया है। बंदूक को जब्त किया गया है। राजेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करने के साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें