फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दो घंटे रही बाधित

Fri, 13 Feb 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यूपीसीएल की ओर से विद्युत पोल लगाने से फाइबर ऑप्टिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बृहस्पतिवार को इंटरनेट सेवाएं करीब दो घंटे बाधित रही। नेटवर्क ठप होने से तमाम संस्थानों, बैंकों और निजी और सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बीएसएनएल के एसडीओ अरुण छाबड़ा ने बताया कि विद्युत पोल लगाए जाने के दौरान अनजाने में मुख्य फाइबर लाइन कट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर कनेक्टिविटी बहाल करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में सेवाएं सामान्य हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें